प्रशान्त मिश्रा, फरवरी 24 -- गोरखपुर से संचालित विश्व प्रसिद्ध गीता प्रेस की लोकप्रिय मासिक पत्रिका 'कल्याण' का शताब्दी वर्ष विशेषांक अब देश के तमाम राज्यों के अलावा 15 से अधिक देशों के पाठकों तक पहुंचाया जा रहा है। देश-विदेश से आ रही व्यापक मांग के बाद विशेषांक की डिस्पैचिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 30 रंगीन और 70 श्वेत-श्याम चित्रों को सहेजे कल्याण का विशेषांक आध्यात्मिक एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दस्तावेज है। पहले चरण में इस विशेषांक की कुल 1 लाख 60 हजार प्रतियां प्रकाशित की गई हैं। गीता प्रेस परिसर में विशेषांक की पैकेजिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। निर्धारित समय में प्रतियों को विभिन्न राज्यों और देशों तक पहुंचाने के लिए गीता प्रेस के कर्मचारियों के साथ पोस्ट ऑफिस स्टाफ और आरएमएस की टीम भी जुटी हुई है। स्टाफ पैकिंग, स्कैनिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.