नोएडा, अप्रैल 11 -- नोएडा, राजेश शर्मा। बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान ने शनिवार को अपने स्थापना दिवस पर जर्नल ऑफ पिडियाट्रिक हेल्थ साइंसेज नाम से जर्नल शुरू किया। पहला प्रकाशन एक हफ्ते में आने की उम्मीद है। भविष्य में इसके लिए वेबसाइट भी बनाई जाएगी। ताकि देश-विदेश में होने वाले शोध को ऑनलाइन जारी किया जा सके। पहले चरण में अलग-अलग शोधकर्ताओं के शोध साल में दो बार प्रकाशित किया जाएगा। वेबसाइट लांच होने के बाद शोध नियमित रूप से अपलोड होते रहेंगे। शोधकर्ताओं के शोध, अध्ययन आदि की पहले समीक्षा की जाएगी। इसके बाद उसे प्रकाशित की जाएगी। वर्तमान में जर्नल से चिकित्सा क्षेत्र के राष्ट्रीय स्तर के पेशेवर जुड़े हुए हैं। भविष्य में इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों को भी जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.