देवरिया, जून 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की औरा-चौरी स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष काली प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी आयोजित होने वाले विभिन्न संगठनात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं अभियानों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिलाध्यक्ष प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प की ओर तेजी से अग्रसर है। इस उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी जाएगी। बैठक में विकसित भारत सम्मेलन, एक पेड़ मां के नाम अभियान, ब्लॉकों में विशेष शिविरों का आयोजन, महा संपर्क अभियान, वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छ...