कन्नौज, जून 1 -- राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज इन दिनों नए मुकामो को हासिल करता नजर आ रहा है। सोमवार को जारी रैकिंग में अखिल भारतीय स्तर पर इंजीनियरिंग कॉलेज कन्नौज को 59वीं रैंक प्राप्त हुई तथा प्रदेश स्तर पर 10वीं रैंक हासिल कर अपना अलग छाप छोड़ी है। देश व प्रदेश की रैंक में इंजीनियरिंग कॉलेज के बढ़ते दबदबे से कॉलेज प्रशासन में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह उपलब्धि इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए इसलिए और विशेष है कि कॉलेज ने कई प्रतिष्ठित एवं लम्बे समय से स्थापित संस्थानों को पीछे छोड़कर अपना स्थान हासिल किया है। कॉलेज के निदेश प्रो.मनोज शुक्ला ने कॉलेज के समस्त स्टाॅफ का बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जानकारी दी कि उनके कॉलेज ने प्रदेश व देश के कई जानेमाने संस्थानो को पीछे छोड़ दिया है। यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2026 Result: जेईई एडवांस्ड 2026 में कम स्कोर...