नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया में बढ़ती राजनीतिक अस्थिरता के बीच केंद्र सरकार का कहना है कि समुद्री परिवहन और मालवाहक जहाजों की आवाजाही में संभावित बाधाओं के बावजूद भारत में फिलहाल उर्वरकों का पर्याप्त भंडार मौजूद है। उर्वरकों का बड़ा बफर स्टॉक तैयार किया है। इसी के चलते खरीफ सीजन से पहले देश का कुल उर्वरक भंडार बढ़कर 177 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। उर्वरक विभाग ने बताया कि कुल उर्वरक भंडार में बीते वर्ष की तुलना में 36.5 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। 6 मार्च 2025 को यह भंडार 129.85 लाख मीट्रिक टन था, जो अब बढ़कर 177.31 लाख मीट्रिक टन हो गया है। इस वृद्धि में प्रमुख मृदा पोषक तत्वों, खासकर डीएपी (25.13 लाख मीट्रिक टन) और एनपीके (55.87 लाख मीट्रिक टन) का भंडार है। यूरिया की उपलब्धता भी बढ़क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.