देश में 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड बनेंगे: नायडू
वाराणसी, जून 26 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा है कि देश में 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड बनाए जाएंगे। ये हेलीपैड पूर्वोत्तर राज्यों और ऐसी जगहों पर बनेंगे, जहां हवाई कनेक्टिविटी फिलहाल नहीं है। इससे उस क्षेत्र के लोगों का हवाई सफर आसान हो जाएगा। केंद्र सरकार की क्षेत्रीय सम्पर्क योजना 'उड़ान' योजना पर दस वर्षों में 2900 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे आम आदमी को किफायती हवाई यात्रा उपलब्ध होगी। हवाई अड्डों की सूरत भी बदलेगी। केंद्रीय मंत्री गुरुवार सुबह बाबतपुर (वाराणसी) हवाई अड्डे पर आयोजित ईजी कनेक्ट उड़ान सेवा के शुभारम्भ के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। केंद्र सरकार के हब एंड स्पोक मॉडल पर शुरू हुई इस सेवा के तहत सुबह 9.23 बजे एयर इंडिया का पहला विमान एआई 1111 दिल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.