हरिद्वार, नवम्बर 23 -- हरिद्वार विधानसभा में रविवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है। कहा कि आज भारत आयात पर निर्भर नहीं, बल्कि निर्यात करने वाले देश की श्रृंखला में खड़ा है। देश के चाहे खाद्य उत्पाद हो या रक्षा उपकरण का लोहा आज पूरा विश्व मान रहा है। देश में सेमीकंडक्टर से लेकर बुलेट ट्रेन तक का सफर देख रहा है। हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक को आमनिर्भरता की...