देश में समानता और न्याय की चेतना के प्रतीक थे वीपी सिंह
वाराणसी, जून 26 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज परिसर स्थित प्राचीन छात्र भवन में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह की 90वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर 'वीपी सिंह और सामाजिक न्याय' विषय पर संगोष्ठी हुई, जिसमें वक्ताओं ने उनके सामाजिक न्याय संबंधी योगदान को याद किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सूबेदार सिंह ने कहा कि वीपी सिंह ने पिछड़े वर्गों को 27 प्रतिशत आरक्षण देकर सामाजिक न्याय की नई धारा स्थापित की। उन्होंने रोहिणी आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक कर अतिपिछड़े वर्गों के हित में लागू करने की मांग उठाई। मुख्य वक्ता और बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए अतिपिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए आंदोलन चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई यूपी कॉलेज के पूर्व छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.