लखनऊ, अप्रैल 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददातागंगा एक्सप्रेसवे देश का सबसे लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा। परियोजना में अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड का योगदान सबसे बड़ा है। 594 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेसवे में अदाणी समूह ने बदायूं से प्रयागराज तक 464 किलोमीटर (लगभग 80%) हिस्से का निर्माण कार्य कराया है। इस निर्माण कार्य को तीन प्रमुख खंडों में विभाजित किया गया है। इनमें बदायूं से हरदोई तक 151.7 किलोमीटर, हरदोई से उन्नाव तक 155.7 किलोमीटर और* उन्नाव से प्रयागराज तक 157 किलोमीटर है। गंगा एक्सप्रेसवे को भविष्य में आठ लेन तक विस्तारित किया जा सकता है। डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण (डीबीएफओटी) माडल पर आधारित यह परियोजना देश की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे परियोजना है।--यह यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री आज हरदोई में करेंगे गंगा एक्सप्रे...