देश में संविधान और कानून का पालन करना सबके लिए समान क्यों नहीं: मौलाना अरशद मदनी
सहारनपुर, सितम्बर 6 -- जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने सहारनपुर के कलेक्ट्रेट स्थित मस्जिद को ध्वस्त किए जाने पर कहा कि देश के सामने एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है कि संविधान, कानून का पालन करना प्रत्येक नागरिक और धर्म के लिए समान है। उन्होंने प्रशासन द्वारा मस्जिद गिराए जाने पर गहरा अफसोस जताया। मीडिया में जारी बयान में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि अगर संविधान सभी को बराबरी का अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता और कानून का समान संरक्षण देता है तो उसे वास्तव में लागू करने में यह दोहरा मापदंड क्यों दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर चलाए जाने की घटना सिर्फ एक मस्जिद का मामला नहीं है बल्कि यह संविधान की सर्वोच्चता, कानून का शासन, नागरिक समानता और राज्य की निष्पक्ष भूमिका से जुड़ा हुआ अत्यंत संवेदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.