पटना, फरवरी 27 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि विपक्षी नेताओं पर गलत मुकदमा किया जा रहा है। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स जैसी संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग किया जा रहा है। शराब घोटाले में कोर्ट ने अरविन्द केजरीवाल सहित सभी आरोपितों को बरी कर दिया है। सीबीआई के आईओ पर केस चलाने की बात कही गई है। इससे भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है। शुक्रवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल को दिल्ली चुनाव में हर्जाना भुगतना पड़ा। हमारी मांग है कि दिल्ली में दोबारा चुनाव कराया जाए ताकि जनता सही मुद्दे पर अपने नेता का चयन कर सके। कहा कि राहुल गांधी, लालू प्रसाद या मेरे पूरे परिवार को राजनीतिक साजिश का शिकार बनाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट से डीए केस जीत गए फिर भी मुकदमा किया गया। आईआरसीटीसी और लैंड...