नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार की गाद नीति देश के लिए मॉडल बनेगा। गाद नीति बनाने में अव्वल राज्य बिहार से कई राज्यों ने सम्पर्क साधा है। यूपी, ओडिशा, गुजरात जैसे राज्यों ने बिहार के इंजीनियरों से गाद नीति के बारे में विस्तार से जानकारी मांगी है। जल्द ही इन राज्यों के अभियंता बिहार का दौरा भी करेंगे ताकि वे अपने यहां भी गाद नीति लागू करवा सकें। राज्य कैबिनेट से गाद नीति लागू होने के बाद हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में बिहार सरकार ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के साथ करार किया। अब बिहार में बनने वाले एनएच में राज्य की नदियों की गाद का उपयोग होगा। इस करार के बाद ही कई राज्यों ने सम्पर्क साधा है। देश भर के इंजीनियरों के शीर्ष संगठन इंडियन इंजीनियर्स फेडरेशन (इंडेफ) के अध्यक्ष अविना...