आगरा, मार्च 13 -- उत्तम इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। स्नातक छात्रों को कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) करियर के बारे में जानकारी दी गयी। मुख्य वक्ता बसंत कुमार ने छात्रों को बताया कि सीएस न केवल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का सलाहकार होता है, बल्कि कंपनी अनुपालन और शासन की रीढ़ भी है। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था में कुशल सीएस की बढ़ती मांग और आईसीएसआई के माध्यम से इस कोर्स को करने की प्रक्रिया को समझाया। डीन डीके गुप्ता ने मुख्य वक्ता को सम्मानित किया। चेयरमैन संजीव कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों को पारंपरिक विकल्पों से हटकर कॉमर्स और मैनेजमेंट के क्षेत्र में की-स्टेकहोल्डर बनने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर सुबोध कुमार, धीरज सिंह, प्राचार्य नीरज जैन, जितिन सहगल, मुकेश कुलश्रेष्ठ और वरूण मोदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.