लखनऊ, मार्च 18 -- समालखा हरियाणा में आयोजित 'अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा' की बैठक में आए महत्वपूर्ण राष्ट्रीय विषयों के संदर्भ में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रांत के प्रांत संघचालक सरदार स्वर्ण सिंह व सह प्रांत कार्यवाह संजय सिंह ने विस्तार से जानकारी दी। जियामऊ स्थित विश्व संवाद केन्द्र में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रांत संघचालक सरदार स्वर्ण सिंह ने बताया कि बैठक में संत शिरोमणि सद्गुरु श्री रविदास जी के 650वें प्राकट्य वर्ष के अवसर पर सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा एक वक्तव्य जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि वर्तमान में कई विभाजनकारी शक्तियां समाज को वर्ग और जाति के आधार पर विभाजित करने का निरंतर प्रयास कर रही हैं। ऐसे में संत रविदास जी के जीवन संदेश के मर्म को समझते हुए समाज की एकात्मकता के लिए कार्य करने का संकल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.