मधेपुरा, फरवरी 19 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। ब्लॉक परिसर में बुधवार को सीपीएम अंचल कमेटी की बैठक कृष्ण कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में पार्टी के अंचल सचिव ललन कुमार ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीट की छात्रा की हत्या पर सूबे की सरकार मौन बनी हुई है। एक तरफ नफरत करने वाले बांग्लादेश का खिलाफ करते हैं तो दूसरी तरफ सरकार के लोकसभा स्पीकर ओम बिरला नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जाते हैं। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, चरम सीमा पर है। देश की आम जनता को अपनी नागरिकता सिद्ध करने के लिए अपने पूर्वजों के प्रमाण पत्र दिखाने की नौबत आ गयी है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अन्य कई मुद्दों पर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया। बैठक में राजकिशोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.