वाराणसी, जनवरी 22 -- सारनाथ, संवाददाता। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा संसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि देश में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। सबसे ज्यादा बेरोजगार उत्तर प्रदेश में हैं। संजय सिंह सारनाथ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सांसद ने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल साबित हो रही है। उनका दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा झूठा साबित हो रहा है। कहा कि हमारी मांग है कि प्रत्येक युवा को 10 हजार रुपया महीना सरकार दे एवं उनसे प्रतिदिन दो घंटा तक कोई कार्य ले। राज्यसभा सांसद 16 जनवरी को मिर्जापुर से रोजगार दो पदयात्रा पर निकले थे। 22 जनवरी को उनका पदयात्रा सारनाथ स्थित एक लान में समाप्त हुआ। उन्होंने कहा पंचायत चुनावी को लेकर आम आदमी पार्टी का फोकस है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.