चाईबासा, मई 7 -- चाईबासा, सरायकेला, संवाददाता। केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीति व बढ़ती महंगाई के खिलाफ झामुमो ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को कोल्हान के जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर जनविरोधी सरकार करार दिया। चाईबासा में धरना का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम व सरायकेला में डॉ. सुवेंदु महतो कर रहे थे। यह भी पढ़ें- झामुमो का महाधरना प्रदर्शन आज धरने का संबोधन धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों से देश में बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं, खाद्य पदार्थों से लेकर रोजमर्रा की जरूरत की चीजों तक की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हालात यह हैं कि आम आदमी का मासिक बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है। अब बचत करना तो द...