बलिया, जून 30 -- बलिया, संवाददाता। पूर्व मंत्री काशी नाथ मिश्र का जन्म शताब्दी समारोह मंगलवार को बापू भवन टाउन हाल में आयोजित हुआ। इस दौरान समाज और देश के प्रति पूर्व मंत्री के प्रयासों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार शीतल पी. सिंह ने कहा कि आज भारत में आर्थिक असमानता लगातार बढ़ रही है। देश की बड़ी आबादी आज भी क्रय शक्ति के अभाव से जूझ रही है। दूसरी ओर बड़े उद्योगपति विदेशों में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं। चुनावी हलफनामों में सैकड़ों जनप्रतिनिधि करोड़पति हैं, जबकि करोड़ों लोग आज भी मुफ्त खाद्यान्न पर निर्भर हैं। ऐसी स्थिति में समाजवाद, समानता, शिक्षा के अधिकार और गरीबों के अधिकारों की रक्षा करना लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम की...