पटना, मार्च 28 -- केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि देश में पेट्रोल-डीजल का कोई संकट नहीं है। न ही गैस की कमी है। जहां पूरी दुनिया वैश्विक संकट से जूझ रहा है और सभी देशों में जरूरत की सामग्री की कीमतें बढ़ रही है, वहीं भारत में किसी चीज का कोई संकट नहीं है। यही नहीं यहां तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हुई हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। श्री राय शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दिन-रात देश की सेवा कर रहे हैं। वे गरीबों के मसीहा, विकास के भागीरथ हैं। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि देश की 30 करोड़ जनता गरीबी रेखा से बाहर आ चुकी है। भारत आर्थिक क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। शीघ्र ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।एक सवाल पर कें...