पूर्णिया, अप्रैल 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सर्किल ने डाकघर बचत बैंक (पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक)में 27 प्रतिशत वृद्धि और 106 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के साथ देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। राजस्व प्राप्ति में बिहार सर्किल ने देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर भारत सरकार के संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने बिहार सर्किल की सराहना करते हुए इसे पूरे देश के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार सर्किल की टीम ने समर्पण, मेहनत और नवाचार के माध्यम से वित्तीय समावेशन के लक्ष्य को मजबूती प्रदान किया है। यह भी पढ़ें- पीओएसबी खाता खोलने में बिहार सर्किल अव्वल यह भी पढ़ें- लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं बैंक अधिकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.