देश में पायलट प्रशिक्षण की दिशा में आया सुधार
नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पायलट प्रशिक्षण संस्थानों की रैंकिंग में बड़ा सुधार देखने को मिला है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा तैयार उड़ान प्रशिक्षण संगठनों (एफटीओ) की रैंकिंग को शुक्रवार को जारी किया गया। दूसरे चरण की रैंकिंग में केवल एक फ्लाइंग ट्रेनिंग संस्थान को 'ए' रेटिंग मिली है, जबकि किसी भी संस्थान को सबसे उच्च 'ए प्लस' रेटिंग नहीं मिल सकी। रैंकिंग में अव्याना एविएशन प्राइवेट लिमिटेड को 'ए' रेटिंग प्राप्त हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस बार 35 उड़ान प्रशिक्षण संस्थान में से 17 को 'बी' और 17 को 'सी' श्रेणी में रखा गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि 'सी' श्रेणी में आने वाले संस्थानों की संख्या घटी है और 'बी' श्रेणी में बढ़ोतरी हुई है। यह भी पढ़ें- डीजीसीए ने उड़ान प्रशिक्षण संस्थानों की रै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.