नोएडा, जनवरी 12 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा। नोएडा एयरपोर्ट भारत का पहला आईजीबीसी ग्रीन कैंपस प्रमाणित हुआ है। यह पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त होगा, जिसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। यमुना विकास प्राधिकरण के एसीईओ शैलेंद्र कुमार भाटिया ने बताया कि एयरपोर्ट का टर्मिनल भवन इस तरह डिजाइन किया गया है कि ऊर्जा, पानी और कचरे की खपत न्यूनतम हो। एयरपोर्ट पार्किंग के 20 प्रतिशत हिस्से में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए स्टैंडर्ड और फास्ट चार्जिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। एयरसाइड संचालन के लिए उपयोग होने वाले वाहन इलेक्ट्रिक होंगे और इनके चार्जिंग प्वाइंट कई स्थानों पर लगाए जाएंगे। यह वाहन प्रदूषण नहीं करते। परिसर में 82.94 एकड़ में सोलर फार्म विकसित किया जा रहा है, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.