देश में दो-तिहाई बुजुर्ग पेंशन के दायरे से बाहर, व्यापक सुधार की जरूरत
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- नई दिल्ली। देश में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान में कुल आबादी में बुजुर्गों की संख्या करीब 11 फीसदी है और आने वाले वर्षों में इसमें तेजी से बढ़ोतरी की संभावना है। इसी बीच मौजूदा समय में करीब दो-तिहाई बुजुर्ग किसी सामाजिक, अनिवार्य या स्वैच्छिक पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं। ऐसे में उनकी भविष्य की सामाजिक सुरक्षा और जरूरतों को लेकर चिंता बढ़ रही है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी (एनआईपीएफपी) की अगस्त 2026 की रिपोर्ट कहती है कि बुजुर्गों के जीवन को बेहतर बनाए रखने के लिए पेंशन से जुड़े व्यापक सुधार की जरूरत है। क्योंकि मौजूदा पेंशन व्यवस्था उपयुक्त नहीं है। एक तरफ सरकार पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभ पर बड़ी राशि खर्च कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ बुजुर्गों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.