मिर्जापुर, मार्च 25 -- विंध्याचल (मिर्जापुर)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने संकट काल में तेल और गैस के कई विकल्प तलाश लिए हैं और देश में इनकी कोई कमी नहीं है। उप मुख्यमंत्री मंगलवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश कोविड संकट से सफलतापूर्वक बाहर निकला है और वैश्विक तेल संकट से भी एकजुट होकर बाहर निकल जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के धार्मिक स्थलों पर वीआईपी कल्चर समाप्त करने के निर्देश के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी उसी व्यवस्था का हिस्सा हैं। हम प्रयास करते हैं कि नवरात्र के दिनों में न आएं। अन्य लोगों से भी अपील करता हूं कि वे भी इस दौरान न आएं, ले...