नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने कहा कि कर्तव्य भवन में बना बजट देश के विकास को नए पंख लगाएगा। उन्होंने कहा कि बजट में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा दिया गया, जिससे मेडिकल क्षेत्र में हजारों नौकरियों का सृजन होगा। विकास को बढ़ावा देते बजट से लाखों पेशेवरों को नया उत्साह व काम मिलेगा। चांदोलिया ने दावा किया कि राष्ट्रीय होटल उद्योग के बढ़ने, तीर्थ स्थल विकास व सांस्कृतिक संरक्षण से हजारों नई नौकरी सामने आएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...