खगडि़या, अगस्त 9 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता लोकसभा सांसद राजेश वर्मा ने शुक्रवार को लोकसभा में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति की सात महत्वपूर्ण रिपोर्टें सदन के पटल पर प्रस्तुत कीं। इन रिपोर्टों में डिजिटल शासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर समिति की अनुशंसाएं तथा उन पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का विस्तृत विवरण शामिल हैं। यह भी पढ़ें- 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन हो सोशल मीडिया! संसद में बिल लाने की तैयारीसात महत्वपूर्ण रिपोर्टें सांसद द्वारा प्रस्तुत रिपोर्टों में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से संबंधित फर्जी खबरों (फेक न्यूज़) पर नियंत्रण के लिए स्थापित तंत्र की समीक्षा पर समिति की सिफारिशों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई, डाक विभाग में भू-संपदा प्रबंधन, डिजि...