बिजनौर, सितम्बर 27 -- राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने देश की राजनीति की दिशा व दशा बदलने का काम किया। वर्तमान में रालोद से किसानों व नौजवानों को जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से रालोद की नीतियों का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। राज मिलन बैंक्वेट हॉल में रालोद के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि रालोद भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर कार्य कर रहा है। स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने ही किसानों द्वारा नौजवानों को देश में राजनीति का पाठ सिखाया। उन्होंने कहा कि आज के सम्मेलन में सभी वर्गों की उपस्थिति से उन्हें चौधरी चरण सिंह की याद आ रही है। उनके ज...