बलिया, सितम्बर 16 -- बलिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय संगठन सृजन के कार्यक्रम में मंगलवार को शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी की चर्चा है। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर जातें हैं और वहां से जब लौटते हैं तो वहां हिंसा हो जातीं है। भाजपा केवल बांटने की राजनीति कर रही है यह सरकार तानाशाह हो गयी है। वहीं संगठन एवं कार्यकर्ताओ के बल पर कांग्रेस आगे बढ़ रही है और मजबूत हो रही है। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और उनको अपने निर्वाचन क्षेत्र में दिशा की बैठक में जाने से रोका जाना वह भी उत्तर प्रदेश के सरकार के मंत्री द्वारा यह निन्दनीय है। पूरे देश में भाजपा सरकार के खिलाफ जनाक्रोश चल रहा है। इस मौके पर सतीश बिंद, संतोष चौबे, प्रभात सिंह, साग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.