नई दिल्ली, मार्च 23 -- फरवरी 2026 में भारत के स्कूटर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। फरवरी 2026 में टॉप-10 स्कूटर्स की कुल बिक्री 6,51,243 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो पिछले साल फरवरी 2025 के 4,57,898 यूनिट्स के मुकाबले करीब 42% ज्यादा है। यह साफ संकेत देता है कि देश में स्कूटर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, खासकर पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों सेगमेंट में सेल तेजी से बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- मारुति की नई एसयूवी, टाटा पंच को देगी टक्कर, 5.50 लाख से कम हो सकती है कीमत इस लिस्ट में एक बार फिर होंडा एक्टिवा (Honda Activa) ने अपना दबदबा कायम रखा। फरवरी 2026 में इसकी 2,54,449 यूनिट्स बिकीं, जो 46% की शानदार ग्रोथ है। इसके बाद दूसरे नंबर पर TVS जुपिटर (TVS Jupiter) रहा, जिसकी 1,27,089 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, सुजुकी एक्सेस 125 (Suzuki Acc...