पूर्णिया, अगस्त 1 -- पूर्णिया। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रभारी कटिहार बिजेंन्द्र यादव ने कहा कि देश में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही है। न एमएलए हैं, न एमएलसी हैं, फिर भी दीपक प्रकाश मंत्री बने हुए हैं। छह महीने के अंदर जो न एमएलए और न एमएलसी होते हैं उन्हें पद मुक्त कर देना चाहिए। जिन लोगों का कार्यकाल समाप्त हो गया है उन्हें तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर किन कारणों से समाप्त कार्यकाल वाले लोगों को पद पर बनाए रखा गया है। इससे साफ होता है कि सरकार संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करने की बजाय इसे राजनीतिक सुविधा का माध्यम बना रही है। यह भी पढ़ें- उपेंद्र कुशवाहा के बेटे मंत्री बने रहेंगे, दीपक प्रकाश के लिए भाजपा MLC देवेश कुमार ने छोड़ दी सीट यह स्थिति लोकतंत्र का उपहास है। यह भी पढ़े...