नई दिल्ली, फरवरी 4 -- नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को संसद को बताया कि देशभर में अब तक जारी किए गए कुल 11.86 करोड़ फास्टैग में से लगभग 5.9 करोड़ चालू हैं। फास्टैग का उपयोग टोल भुगतान करने के लिए किया जाता है। केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 98 प्रतिशत से अधिक उपयोगकर्ता शुल्क इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (ईटीसी) प्रणाली के माध्यम से एकत्र किया जाता है। वार्षिक पास सुविधा के बारे में उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2025 को इस पहल की शुरुआत किए जाने के बाद से, 31 दिसंबर 2025 तक लगभग 42 लाख वार्षिक पास चालू किए जा चुके हैं, जिससे 19 करोड़ से अधिक लेन-देन सुगम हुए हैं। वर्तमान में, लगभग 25 प्रतिशत गैर-वाणिज्यिक वाहन वार्षिक पास का उपयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.