नई दिल्ली, फरवरी 22 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ से दिल्ली के लिए नमो भारत रैपिड ट्रेन और मेरठ मेट्रो का शुभारंभ किया। इस दौरान मोहिउद्दीनपुर में आयोजित समारोह में पीएम मोदी ने 12930 करोड़ की योजनाओं की सौगात देने के साथ जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज विकसित यूपी और विकसित भारत के लिए नई ऊर्जा मिल रही है। पहली बार देश में एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो का एक ही दिन शुभारंभ हो रहा है। विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी, यह उसकी यह शानदार झांकी है। शहर के भीतर के लिए मेट्रो और ट्वीन सिटी के विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन है। मुझे संतोष है कि यह काम उत्तर प्रदेश में हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि पहली बार हो रहा है कि एक ही प्लेटफार्म और एक ही ट्रैक से नमो भारत और मेट्रो चलेगी। इ...