नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब सिर्फ तेल और एलपीजी गैस की सप्लाई तक सीमित नहीं रहा। इसकी मार अब सॉफ्ट ड्रिंक उद्योग पर भी पड़ रही है। कोका-कोला कंपनी का लोकप्रिय डाइट कोक (Diet Coke) देश के प्रमुख महानगरों में अचानक गायब हो गया है। दुकानों की शेल्फें खाली पड़ी हैं और क्विक कॉमर्स ऐप्स पर भी यह 'अनुपलब्ध' दिख रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे 'नया एलपीजी संकट' या 'डाइट कोक संकट' बता रहे हैं। दरअसल, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद और गुरुग्राम समेत कई बड़े शहरों में अप्रैल 2026 के मध्य से डाइट कोक की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। सुपरमार्केट, रिटेल स्टोर्स और रेस्तरां में स्टॉक खत्म हो चुका है। ब्लिंकइट, ज़ेप्टो और स्विगी इंस्टामार्ट जैसे लोकप्रिय डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर भी कई इलाकों में यह पेय उपलब्ध नहीं है। नियमित उप...