पटना, मार्च 28 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा है कि इजरायल-ईरान युद्ध का भारत पर असर नहीं पड़े, इसके लिए केंद्र सरकार तत्पर है। देश में एलपीजी और पेट्रोल की कोई कमी नहीं होगी। हां, यह जरूर है कि वैश्विक स्थिति को देखते हुए लोगों को बुद्धिमता के साथ इस्तेमाल करना चाहिए। बिहार में भी एलपीजी की कोई कमी नहीं है, इसलिए किसी को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...