नई दिल्ली, जनवरी 2 -- बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल टीम में खरीदने को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां कई हिंदुवादी नेता और कथावाचक शाहरुख खान को निशाने पर ले रहे हैं तो दूसरी तरफ ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के प्रमुख मौलाना साजिद रशिदी ने इस विरोध पर आपत्ति जताते हुए यहां तक कह दिया कि यदि मुसलमान बर्दाश्त ना करे तो देश में एक मिनट में दंगा हो जाएगा। उन्होंने मुस्ताफिजुर रहमान और शाहरुख खान के विरोध को धर्म से जोड़ते हुए और विरोध करने वालों पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए यह बात कही। इमाम ने कहा कि यह विरोध इसलिए हो रहा है क्योंकि बांग्लादेशी खिलाड़ी और उसे खरीदने वाले शाहरुख खान दोनों मुसलमान हैं। उन्होंने इसे मुसलमानों के खिलाफ नफरत और इस्लामोफोबिया बता दिया। रशिदी ने कहा, 'देश के अंदर किसी भी चीज का बिना सोचे-समझे, बिना संविधान का ...