देवरिया, मार्च 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने रविवार को बरपार स्थित जागृति उद्यम केंद्र का दौरा किया। पूर्वांचल क्षेत्र में उद्यमिता, कौशल विकास और स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। कहा कि जागृति उद्यम केंद्र जैसी पहल देश में उद्यमिता की संस्कृति को मजबूत करेगी।उन्होंने जागृति के उद्देश्य और उसके प्रभाव को समझते हुए कहा कि ऐसे संस्थान युवाओं को केवल रोजगार खोजने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार के स्तर से जो भी सहयोग हो सकेगा प्रदान किया जाएगा। जागृति के इन्क्यूबेशन निदेशक विश्वास पांडेय ने उन्हें संस्था के क्रियाकलाप और उपलब्धियों से अवगत कराया। इस दौरान जागृति के स...