शामली, मार्च 21 -- शामली। जनपदभर में ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। अकीदतमंदों ने ईदगाह एवं मस्जिदो ईद में नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन की दुआ की। शामली में कैराना रोड पर स्थित ईदगाह पर सुबह के समय ईद की नमाज के लिए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। नमाज अदा कर सभी ने एक दूसरे के गले लग ईद की मुबारकबाद दी। लोगों ने एक दूसरे के घरों में जाकर ईद की मुबारकबाद दी। शनिवार को सुबह जल्दी ही मुस्लिम समाज के लोगों ने स्नान कर एवं नए कपड़े एवं टोपी पहन एवं इत्र आदि लगा कैराना रोड स्थित ईदगाह की ओर रुख किया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कैराना रोड पर रुट डायवर्जन किया था। ईदगाह के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। ईद की नमाज का समय सुबह के साढ़े सात बजे रखा गया इससे एक घंटा पहले ही ई...