आगरा, मार्च 21 -- पंचकुइयां कब्रिस्तान स्थित मस्जिद में शनिवार को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पूर्व सदस्य मंसूर बच्चन ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा की। नमाज के दौरान देश में अमन-चैन के लिए दुआ की गई। इसके बाद उनके निवास पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मंसूर बच्चन ने कहा कि अशोक नगर में 2 दिन से पानी न आने के कारण लोग परेशान रहे। उन्होंने ईद के अवसर पर समुचित नागरिक व्यवस्थाएं करने के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मौ. कामिल, मौ. फैसल, अमर गोस्वामी, पवन शर्मा और दिलीप कुशवाह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...