मधेपुरा, मार्च 22 -- आलमनगर एक संवाददाता। ईद उल फितर उत्साह के माहौल में संपन्न हो गया। अहले सुबह लोग नए कपड़े पहन कर नमाज पढ़ने के लिए रवाना हो गए। नमाज स्थलों के आसपास मेला सा नजारा देखने को मिला। निर्धारित समय पर ईद की सामुहिक नमाज अदा की गयी। नमाज के बाद तकरीर के दौरान मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गयी। आलमनगर मुख्यालय स्थित मस्जिद में अगल- बगल के कई गांवों के रोजेदार नमाज में शामिल हुए। नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे के गले मिल कर ईद की बधाई दी गयी। बीडीओ अजय कुमार और थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार पर्व के दौरान मुस्तैद नजर आए। ईद को लेकर आलमनगर, मधेली, लक्ष्मीनियां, विष्णुपुर, बैतुल्लाह बासा, चकरामी बासा, सुखाड़ घाट, भरत खंड बासा आदि जगहों पर दिन भर चहल-पहल रहा। सौगात के तौर पर ईदी बांटने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।

हिंदी हिन्...