देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी
रुडकी, जून 4 -- जुमेरात के अवसर पर दरगाह साबिर पाक समेत दरगाह इमाम साहब, किलकिली साहब, पीर गैब अली साहब और अब्दाल साहब पर जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से पहुंचे हजारों जायरीनों ने दरगाहों पर जियारत कर चादर और फूल पेश किए तथा देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। गुरुवार को जुमेरात के मौके पर नजीबाबाद, सहारनपुर, बरेली, पंजाब, रामपुर, मुरादाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जायरीन साबिर पाक की जियारत के लिए पिरान कलियर पहुंचे। दरगाह साबिर पाक में जायरीनों की लंबी कतारें लगी रहीं और जायरीनों ने अपनी मन्नतें मांगीं। भीड़ अधिक होने के कारण पीपल चौक पुल, दरगाह इमाम साहब रोड समेत कई मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। जायरीनों ने साबिर पाक की जियारत के बाद गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को लंगर भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.