गांधीनगर, अक्टूबर 30 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से 14 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान युद्ध के समय अफवाहें फैलाईं गईं। किसानों को खाद के लिए डराया गया। बहनों को डरा दिया कि गैस नहीं मिलने वाला। इनका प्लान देश में अफरातफरी फैलाने का था। ताकि ये मोदी को बदनाम कर सकें। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं देश के किसान भाइयों बहनों को याद दिलाना चाहता हूं कि मैंने कहा था मोदी आपके साथ मजबूती के साथ खड़ा रहेगा। ये युद्ध आज भी चल रहा है लेकिन मोदी ने खाद की कमी नहीं होने दी। दुनिया में युद्ध की वजह से बहुत कमी हो गई। इसकी कीमत भी बहुत बढ़ गई। सरकार ने किसानों पर बोझ नहीं पड़ने दिया। जो खाद की बोरी दुनिया में 3000 रुपये में मिल रही है वह भारत में 300 रु...