देश भर से आए 1335 युवाओं ने आरवीसी की भर्ती में लिया हिस्सा
मेरठ, सितम्बर 23 -- मेरठ। भारतीय सेना के प्रतिष्ठित आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज, मेरठ कैंट में युवा खेल प्रतिभाओं को तराशने के उद्देश्य से बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी (बीएससी) में चयन के लिए एक भव्य और तीन दिवसीय भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती रैली में देश के कोने-कोने से आए लगभग 1,335 उत्साही और संभावित अभ्यर्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निर्धारित मानकों और कसौटी पर खरे उतरने वाले योग्य अभ्यर्थियों को अब अंतिम चिकित्सीय परीक्षण के लिए अनुशंसित किया जाएगा, जिसके उपरांत बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी के लिए अंतिम चयन सूची तैयार होगी। आरवीसी के अधिकारियों के अनुसार बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी की स्थापना का मुख्य लक्ष्य कम उम्र के प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान करना और उन्हें वैज्ञानिक पद्धति से प्रशिक्षण देना है। इस योजना के तहत खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.