इटावा औरैया, अगस्त 24 -- इटावा। यूपी सहित देश के 6 राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट मोड पर आ गया है लेकिन यहाँ के जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच की कोई सुविधा नहीं है। जव कि विभाग का दावा है कि वह किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में सवाल इस बात का है कि आधी अधूरी तैयारी के बीच स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू से कैसे निपट पाएगा। स्वाइन फ्लू के मरीजों की जांच रैपिड टेस्ट एच-बन एन-बन किट के अलावा थ्रोट स्वैव से आरटीपीसीआर के द्वारा की जाती है लेकिन जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में न तो रैपिड टेस्ट किट है और न ही आरटीपीसीआर जांच की सुविधा है। कोविड के समय भी मरीज के सैंपल जांच के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजे जाते थे।जिस तरह से स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ रहा है ऐसे में जिला अस्...