धनबाद, नवम्बर 12 -- धनबाद, मुकेश सिंह। देश के आधे कोयला आधारित पावर प्लांटों में कोयला स्टॉक की स्थिति क्रिटिकल है। बिजली घरों में कोयले की किल्लत से निपटने को लेकर कोल इंडिया की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कंपनियों में अक्तूबर में कोयला उत्पादन में वृद्धि हुई है। अब पावर प्लांटों को आपूर्ति बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। इस बात संकेत कोल इंडिया के चेयरमैन बी साई राम के दीपावली संदेश में भी है। वैसे नवंबर में ठंड की दस्तक के बाद बिजली की मांग में कमी भी आई है। आने वाले महीनों में बिजली की मांग में और कमी आने की संभावना है, जिससे पावर प्लांटों में कोयले के स्टॉक बेहतर हो सकते हैं। कोल इंडिया के चेयरमैन ने कहा कि देश में बिजली की लगातार बढ़ती मांग और बिजली घरों में कोयले की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने क...