गोंडा, अप्रैल 3 -- खोरंहसा, संवाददाता। झंझरी के कम्पोजिट विद्यालय जमदरा में आयोजित वार्षिकोत्सव के मौके पर बच्चों ने देशभक्ति तरानों से सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि बीएसए अमित कुमार सिंह ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विशिष्ट अतिथि बीईओ उपेन्द्र कुमार त्रिपाठी रहे। बीएसए ने कहा कि हमारे बेसिक स्कूलों के बच्चे अब किसी भी प्रतिभा में किसी से पीछे नहीं है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेल स्पर्धा, प्रतियोगी परीक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सभ्यता, संस्कृति व संस्कार में अब निजी स्कूलों के बच्चों की भी अगुवाई करेंगे। बीईओ उपेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने विद्यालय के विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार की सराहना की। प्रधानाध्यापक साजिद हुसैन ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। छात्र अंश, अमन विश्वकर्मा, अमन स...