मिर्जापुर, अगस्त 11 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व मंगलवार को भाजपा हलिया मंडल की ओर से पूरे जोश खरोस के साथ हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत तिरंगा निकाला गया। देशभक्ति के जोश से लबरेज हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग यात्रा में शामिल रहे। भारत माता की जय, वंदे मातरम् के उद्घोष से पूरा बाजार देशभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा यात्रा हलिया नहर से शुरू होकर बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर समापन किया गया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Amroha News: नौगावां सादात नगर पंचायत द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर में बीडीओ विमल प्रकाश पांडेय, एडीओ रूपेश श्रीवास्तव ने मंडल अध्यक्ष द...