देश बहुसंख्यक समाज की इच्छाओं..., कहने वाले पूर्व HC जज शेखर यादव अब लव जिहाद पर बोले
संवाददाता, जून 14 -- इलाहाबाद हाई कोर्ट से सेवानिवृत जस्टिस शेखर कुमार यादव गोरखपुर में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद (BHP) के विधिक प्रकोष्ठ की दो दिवसीय प्रांतीय कार्यशाला में शामिल हुए। कार्यशाला के पहले दिन उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि देश बहुसंख्यक समाज की इच्छाओं के अनुसार चलेगा। उन्होंने कहा कि वे अपने दावे पर अडिग हैं। हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें दबाने की कोशिश की लेकिन वह विचलित नहीं हुए। कार्यशाला के दूसरे दिन रविवार को उन्होंने कहा कि केवल चर्चा से समाज की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उन्होंने गंगा, गीता, गौ संरक्षण, लव जिहाद, धर्मांतरण और वक्फ जैसे विषयों का उल्लेख किया और कहा कि इन मुद्दों को लेकर समाज के बीच जाना होगा। जनजागरण का व्यापक अभियान चलाना होगा। पूर्व जज शेखर यादव कार्यशाला को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.