पीलीभीत, जुलाई 16 -- पूरनपुर। देश बचाओ मोर्चा ने अममेरिका से फ्री ट्रेड डील समझौते को आर्थिक खतरा बताते हुए उसे रदद कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। कहा इससे किसान, मजदूर, छोटे व्यापारियों सहित ककरोड़ों लोगों की अजीविका पर विपरीत असर पड़ेगा। यह व्यापारिक समझौता रदद करने पर देश भर में आंदोलन चलाने की चेतावनी दी गई। बुधवार को देश बचाओ मोर्चा संगठन के दर्जनों लोग तहसील पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।इसमें कहा गया कि प्रस्तावित भारत अमेरिका व्यापारिक समझौता देश के हित में नहीं है। इस समझौते से किसान, मजदूर, पशु पालक, छोटे व्यापारी, लघु उद्योग के अलावा खाद्य और आर्थिक संप्रभुता केलिए गंभीर खतरा है। यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड समझौते का विरोध यह कृषि ही नहीं ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा...