मेरठ, मई 31 -- रविवार को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन में मुख्य अतिथि वैश्य संगठन के प्रदेश मंत्री पदमसैन मित्तल ने कहा कि हमारा वैश्य समाज देश प्रेम, समाज सेवा, धर्म सेवा के कार्यों में अग्रणी रहता है। स्कूल, अस्पताल, धर्मशाला व मंदिरों के लिए अधिकतम सहयोग करता है परंतु राजनीतिक तथा वैश्य उत्थान के लिए उतना चिंतन नहीं करता है। हमें उपजातियां हटकर केवल वैश्य बनना चाहिए। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनगणना में जाति के कालम में केवल वैश्य लिखना चाहिए तथा अपने कमजोर वैश्य बन्धुओं का सहयोग करना चाहिए। इससे पहले बाबा खाटू श्याम मंदिर में रविवार को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन (वैश्य संगठन) के तहसील स्तरीय गोष्ठी का प्रारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बहसूमा के डॉ. पवन गोयल व संचालन विकास अग्रवाल फला...