बुलंदशहर, जुलाई 3 -- केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्ष पूर्ण होने पर गांव भटौना में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को गिनाया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार में रिकॉर्ड विकास कार्य हुए हैं। केंद्र व प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों नागरिकों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान बनाई है और विकसित भारत की नींव रखी है। बिना भेदभाव के अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र को भी योजनाओं का लाभ मिल...